श्री जेठू बाबा मंदिर, नसीबपुर

श्री जेठू बाबा मंदिर नसीबपुर, नारनौल, हरियाणा में स्थित श्रद्धा और स्थानीय धार्मिक परंपरा से जुड़ा मंदिर है। इस वेबसाइट पर मंदिर का इतिहास, आरती का समय, धार्मिक कार्यक्रमों की जानकारी, फोटो गैलरी, लाइव दर्शन और मंदिर ट्रस्ट से संपर्क करने के तरीके उपलब्ध कराए जाते हैं।

रजि.नं: 369/2020-2021

श्री जेठू जी भगवान की महिमा

श्री जेठू जी का जन्म लगभग तीन सौ (300) वर्ष पूर्व ग्राम कलवाडी के अहीर परिवार में हुआ था। बचपन में जब ये गऊओं को जंगल में चराने के लिये ले जाते तो उनके मन को अपार सुख की प्राप्ति होती। इनका प्रतिदिन यह नियम था की सुबह शाम गायों को चराने के लिये बणी में ले जाते। अभी जेठू जी की आयु बारह वर्ष (12 वर्ष) की थी कि माता-पिता की ताड़ना के कारण ये अपना घर-बार छोडकर हुडिया के मन्दिर में चले गये। वहाँ भी उन्हें गायों से प्रेम हो गया। ये सबेरे ही उन्हे चराने के लिए जंगल मे ले जाते और संध्या के समय उन्हे वापिस ले आते। एक दिन इन्होने देखा कि एक गाय उनकी गायों से अलग होकर पहाड़ की ओर जा रही हैं उस दिन इन्होंने अपनी गऊओ को मन्दिर की ओर जाने के लिए छोड दिया इसके पश्चात ये उस गो माता के पीछे-पीछे पहाड़ पर चढ लिए। वह गाय एक गुफा में दाखिल हो गई। भोला बाल जेठू भी उसी गुफा में प्रवेश कर गया। वहां एक महात्मा, जिनके मुख से अपार तेज टपक रहा था, तपस्या मे लीन थे। जेठूजी के पहुंचते ही उनकी समाधि खुल गई।

संपूर्ण जीवन गाथा पढ़ें
श्री जेठू बाबा श्री जेठू बाबा
आरती का समय
सुबह की आरती (ग्रीष्मकालीन)
08:15 बजे
सुबह की आरती (शीतकालीन)
09:15 बजे
संध्या आरती
गो-धूलि बेला (सूर्यास्त)
वर्ष 2026–2027 की एकादशी – द्वादशी तिथियाँ
मास पक्ष तिथि वार दिनांक
आश्विन शुक्ल एकादशी गुरुवार 22-10-2026
द्वादशी शुक्रवार 23-10-2026
कार्तिक शुक्ल एकादशी शुक्रवार 20-11-2026
द्वादशी शनिवार 21-11-2026
मार्गशीर्ष शुक्ल एकादशी रविवार 20-12-2026
द्वादशी सोमवार 21-12-2026
पौष शुक्ल एकादशी मंगलवार 19-01-2027
द्वादशी बुधवार 20-01-2027
माघ शुक्ल एकादशी बुधवार 17-02-2027
द्वादशी गुरुवार 18-02-2027
फाल्गुन शुक्ल एकादशी गुरुवार 18-03-2027
द्वादशी शुक्रवार 19-03-2027
चैत्र शुक्ल एकादशी शनिवार 17-04-2027
द्वादशी रविवार 18-04-2027
वैशाख शुक्ल एकादशी रविवार 16-05-2027
द्वादशी सोमवार 17-05-2027
ज्येष्ठ शुक्ल एकादशी सोमवार 14-06-2027
द्वादशी मंगलवार 15-06-2027
आषाढ़ शुक्ल एकादशी बुधवार 14-07-2027
द्वादशी गुरुवार 15-07-2027
श्रावण शुक्ल एकादशी गुरुवार 12-08-2027
द्वादशी शुक्रवार 13-08-2027
भाद्रपद शुक्ल एकादशी शनिवार 11-09-2027
द्वादशी रविवार 12-09-2027

तिथियाँ पंडित जी द्वारा दी गई हस्तलिखित सूची के अनुसार हैं। धार्मिक आयोजन से पहले स्थानीय पंचांग से पुष्टि करें।

✦

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

✦

श्री जेठू बाबा मंदिर नसीबपुर, नारनौल (हरियाणा) में स्थित है। यह एक पवित्र स्थान है जहाँ श्री जेठू बाबा की समाधि है।

सुबह की आरती ग्रीष्मकाल में 08:15 बजे और शीतकाल में 09:15 बजे होती है। संध्या आरती गो-धूलि बेला (सूर्यास्त के समय) होती है।

प्रतिवर्ष भाद्रपद की शुक्ल पक्ष की एकादशी के दिन बाबा की झाँकी निकाली जाती है और द्वादशी के दिन शानदार मेले का आयोजन होता है।

मंदिर की परंपरा के अनुसार भाद्रपद शुक्ल पक्ष की एकादशी को बाबा की झाँकी निकाली जाती है और द्वादशी के दिन वार्षिक मेले का आयोजन होता है। किसी विशेष वर्ष की तारीख के लिए मंदिर द्वारा जारी नवीन सूचना देखें।

मंदिर के मेले, धार्मिक कार्यक्रमों और अन्य महत्वपूर्ण सूचनाओं को इस वेबसाइट पर अपडेट किया जाता है। किसी कार्यक्रम में आने से पहले आवश्यकता होने पर मंदिर ट्रस्ट से सीधे पुष्टि भी की जा सकती है।

जी हाँ, मेले और विशेष अवसरों पर श्रद्धालुओं के ठहरने की व्यवस्था उपलब्ध रहती है। अधिक जानकारी के लिए मंदिर ट्रस्ट से संपर्क करें।

आप ऊपर दिए गए LIVE बटन पर क्लिक करके उपलब्ध सीधा प्रसारण देख सकते हैं।

लेख

श्री जेठू बाबा मंदिर से जुड़े धार्मिक कार्यक्रम, मंदिर गतिविधियों, सेवा कार्यों और महत्वपूर्ण सूचनाओं से संबंधित नवीन लेख पढ़ें।

श्री जेठू बाबा मंदिर के विशाल मेले के सफल आयोजन पर ट्रस्ट ने श्रद्धालुओं और ग्रामवासियों का जताया आभार

श्री जेठू बाबा मंदिर के विशाल मेले के सफल आयोजन पर ट्रस्ट ने श्रद्धालुओं और ग्रामवासियों का जताया आभार

श्री जेठू बाबा मंदिर नसीबपुर में आयोजित विशाल मेले के सफल समापन के बाद मंदिर ट्रस्ट ने श्रद्धालुओं, ग्रामवासियों, सेवादारों, सहयोगियों और जिला प्रशासन का आभार व्यक्त किया।

30 Sep 2026 पूरा लेख पढ़ें
जेठू बाबा मंदिर ट्रस्ट ने मेले में चढ़ा अनाज गौशाला को किया दान

जेठू बाबा मंदिर ट्रस्ट ने मेले में चढ़ा अनाज गौशाला को किया दान

नसीबपुर स्थित श्री जेठू बाबा मंदिर में आयोजित मेले के दौरान श्रद्धालुओं द्वारा श्रद्धा स्वरूप अर्पित किए गए अनाज को मंदिर ट्रस्ट ने नारनौल की गौशाला को दान किया। मंदिर ट्रस्ट ने इस सेवा के माध्यम से गौसेवा और समाजसेवा का संदेश दिया।

26 Sep 2026 पूरा लेख पढ़ें
श्री जेठू बाबा मेला 2026 नसीबपुर नारनौल | 21-23 सितम्बर

श्री जेठू बाबा मेला 2026 नसीबपुर नारनौल | 21-23 सितम्बर

श्री जेठू बाबा वार्षिक मेला 2026 नसीबपुर, नारनौल में 21, 22 और 23 सितम्बर को आयोजित होगा। एक शाम बाबा के नाम, भव्य डोला यात्रा, कीर्तन, अभिषेक, आरती और महाप्रसाद की पूरी जानकारी देखें।

18 Sep 2026 पूरा लेख पढ़ें